Jharkhand

Apr 07 2024, 07:04

कल्पना सोरेन पहुंची हरमू स्थित जेएमएम कार्यालय,21 अप्रैल को INDIA गठबंधन की होने वाली रैली को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन शनिवार पहली बार झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के हरमू स्थित कार्यालय पहुंचीं।

कल्पना सोरेन ने 21 अप्रैल को धुर्वा के शहीद मैदान में आयोजित INDIA गठबंधन की महारैली को लेकर जिला स्तर के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

उन्होंने इस महारैली में कार्यकर्ताओं को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने को कहा। बैठक में सात जिलों रांची, गुमला, खूंटी, लोहरदगा, चतरा, सिमडेगा और लातेहार के जिलाध्यक्ष पहुंचे थे।

केंद्रीय कार्यालय से बाहर निकलते समय कल्पना सोरेन ने कहा कि समय कम होने की वजह से आज ज्यादा बात नहीं हो पायी।

उन्होंने कहा कि हेमंत जी के सपने को केंद्र सरकार ने बीच में बाधित कर दिया है। उलगुलान के साथ आगे बढ़कर पूरे देश को बतायेंगे कि किस तरह केंद्र सरकार झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है।

उन्होंने कहा कि इन लोगों ने संवैधानिक पद पर बैठे हेमंत जी और अरविंद केजरीवाल जी को जेल में डाला है। यह उलगुलान है और INDIA गठबंधन की रैली को कैसे मजबूती दी जाये, इस पर बात हुई। उन्होंने कहा कि झारखंड झुकेगा नहीं।

Jharkhand

Apr 07 2024, 07:01

मौसम:आज तेज हवाओं के साथ आएगी आंधी,अगले 4 दिनों में कुछ जगहों पर होगी बारिश,तापमान में भी होगा थोड़ा गिरावट

झारखंड के मौसम विज्ञान केंद्र ने के अनुसार आज से झारखंड में आंधी चलेगी। वज्रपात भी होगा। इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है। राज्‍य के कई जिलों में बारिश की संभावना है।

तापमान में होगी कमी

राज्‍य में अगले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले 4 दिनों के दौरान इसमें 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।

7 और 8 को यहां बारिश

केंद्र के अनुसार 7 और 8 अप्रैल को राज्‍य में कहीं-कहीं हल्‍की बारिश होने की संभावना है।

9 अप्रैल से यहां बारिश

केंद्र के अनुसार 9 से 12 अप्रैल तक राज्‍य के दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं हल्‍की बारिश होने की संभावना है। इसका असर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, गुमला, खूंटी जिले में पड़ने की संभावना है।

यहां वज्रपात और आंधी

राज्‍य में कहीं-कहीं 7 और 8 अप्रैल को गर्जन और वज्रपात होने की आशंका है। इस दौरान तेज हवाओं का झोंका चल सकता है। इसकी स्‍पीड 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा चलने की उम्‍मीद है।

राज्‍य के दक्षिणी भागों में 9 अप्रैल को कहीं-कहीं गर्जन और तेज हवाओं का झोंका चलने के साथ वज्रपात की भी आशंका है। हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा चलने की संभावना है। इसका असर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, खूंटी, गुमला में देखने को मिलेगा।

Jharkhand

Apr 06 2024, 12:18

बरियो विधायक लोबिन हेम्ब्रम का एलान,जेएमएम अगर टिकट नही देती तो राजमहल से लोकसभा निर्दलीय लड़ेंगे


बोरियो विधायक और झामुमो के नेता लोबिन हेम्ब्रम ने स्पष्ट संकेत दिया है कि वे राजमहल से झमुमो लोकसभा का टिकट नही देती है तो वे निर्दलीय चुनाव लड़ेगी।

उन्होंने कहा है कि वे अभी भी झामुमो और हेमंत सोरेन के सच्चा सिपाही हैं। राजमहल लोकसभा का चुनाव लड़ना चाह रहें हैं। पार्टी के निर्णय का इंतजार कर रहें हैं।

 विधायक ने कहा कि पाकुड़ विधानसभा के गठबंधन के लोग विजय हांसदा का विरोध कर रहें हैं। 

 टिकट नहीं मिला तो मैदान में उतरेंगे निर्दलीय 

लोबिन हेम्ब्रम ने कहा कि ग्रामीणों का आरोप है कि सांसद के रूप में विजय हांसदा ने न तो क्षेत्र का भ्रमण किया है और नहीं लोकसभा में जनहित का मुददा उठाया है। विधायक ने कहा कि वे कार्यकर्ताओं से सम्पर्क कर रहें हैं। यदि झामुमो पार्टी उन्हें लोकसभा का टिकट नहीं देगी तो ठीक है अन्यथा निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे।

वे 1995 में विंधानसभा चुनाव लड़े थे निर्दलीय,10 हज़ार से अधिक वोटों से हुए थे विजयी

लोबिन हेम्ब्रम ने कहा कि 1995 में विधानसभा का निर्दलीय चुनाव लड़ा था और जनता ने उसे 10 हजार से ज्यादा मतों से विजय बनाया था। लेकिन वह तब भी पार्टी नही छोड़े थे। अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत झामुमो पार्टी से ही की है । मैंने लड़ाई लड़ी है। जंगल जंगल जमीन के लिए मैंने जितनी मांगे उठाई वह सच्चाई है। जिसके कारण मुझ पर कई तरह के आरोप लगाया गया है जो बेबुनियाद था।जनता समझ रही है।

Jharkhand

Apr 06 2024, 11:48

सीआईएसएफ आईजी ने दिया चंद्रपुरा थर्मल प्लांट का निरीक्षण

चंद्रपुरा :शुक्रवार को सीआईएसएफ़ पूर्वी जोन मुख्यालय रांची की आईजी शांति जयदेव ने सीटीपीएस इकाई का निरीक्षण किया तथा यहां की सुरक्षा संबंधी मामले की जानकारी ली।  

इस दौरान उन्होंने इकाई के सभी बल सदस्यों को सैनिक सम्मेलन में संबोधित किया जिसमें सतर्कता पूर्वक कर्तव्य निष्पादन करने का निर्देश दिया। आईजी ने सीआईएसएफ फायर विंग में सेक्शन का उद्घाटन किया तथा पौणरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। 

इसके उपरांत आईजी शोति जयदेव द्वारा सीटीपीएस के सभी ड्यूटी पोस्टो का निरीक्षण भी किया गया। इस दौरान सीटीपीएस के यूनिट प्रभारी डिप्टी कमांडेंट ज्ञान सिंह, इंस्पेक्टर प्रतिभा सिंह, गौतम राय, सुधीर कुमार आदि उपस्थित थे।

Jharkhand

Apr 06 2024, 10:52

बोकारो:नए ट्रांसफार्मर से नाइट्रोजन गैस रिसाव के कारण महाप्रबंधक वी नारायण समेत दो कर्मचारी बेहोश, BGH में चल रहा है इलाज,खतरे से बाहर


(झारखंड डेस्क)

बोकारो स्टील की हॉट स्ट्रिप मिल में ट्रांसफार्मर लगाने के दौरान टेक्निकल टीम की लापरवाही के कारण नाइट्रोजन गैस का रिसाव हुआ जिससे कार्य स्थल पर मौजूद महाप्रबंधक वी नारायण और एक कर्मचारी तथा एक ठेका मज़दूर बेहोश हो गए। 

 तत्काल इन तीनो को इलाज के लिए बोकारो जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज हो रहा है। जानकारी के अनुसार तीनो खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार एक नए विद्युत ट्रांसफार्मर आया था जिसको हॉट स्ट्रिप मिल में लगाया जा रहा था।इस दौरान लापरवाही हुई कि ट्रांसफार्मर में डिस्पैच के समय ट्रांसफार्मर में सुरक्षित गंतब्य तक पहुचने के लिए नाइट्रोजन गैस भरा जाता है उसे निकाल कर उसमें ट्रांसफार्मर ऑयल भर दिया जाता है।

 जबकि इ नाइट्रोजन गैस को सुरक्षा प्रावधानों के साथ निकाल देना चाहिए था। गैस को खाली कर उसमें तेल भरना चाहिए था। तेल डाले बिना ही ट्रांसफार्मर लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। ताकि जल्द इसे चालू किया जा सके।

 नतीजा गैस रिसाव होने लगा। इसकी चपेट में आकर वी नारायण और दो मजदूर बेहोश हो गए। चूंकि ट्रांसफार्मर में नाइट्रोजन गैस थी इसलिए बड़ा हादसा नहीं हुआ, यदि दूसरी कोई खतरनाक गैस होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

क्या कहा मज़दूर यूनियन..?

क्रांतिकारी इस्पात मजदूर संघ के महामंत्री राजेंद्र सिंह ने कहा है कि चूंकि नाइट्रोजन गैस थी इसलिए बड़ा हादसा नहीं हुआ। प्रबंधन सुरक्षा के मुद्दे पर लापरवाही कर रहा है। यदि कोई और खतरनाक गैस होती तो बड़ी घटना हो सकती थी। प्रबंधन सुरक्षा मानकों का ध्यान रखकर काम कराए। ताकि ऐसे हादसे की पुनरावृत्ति न हो।

Jharkhand

Apr 05 2024, 10:32

कुछ मीडिया हाउस का चौकाने वाला सर्वे,उसके अनुसार झारखंड में किन पार्टी को मिलेगी कितनी सीटें जानने के लिए पढ़िए पूरी खबर..!

झारखंड डेस्क

झारखंड में एक तरफ झारखंड मुक्ति मोर्चा और उनके घटक दल इस सहानुभूति को बटोरने में जुटी है कि भाजपा सरकार ईडी और सीबीआई जैसे एजेंसी द्वारा कारवाई कराकर विपक्ष को समाप्त कर रही है।वहीं पीएम मोदी डंके के चोट पर कह रहे हैं कि भरस्ट्राचारी का स्थान जेल में होगा।लेकिन जनता के मन मे एक सवाल जरूर है कि यह सब चुनाव के समय क्यों...?

साथ हीं सभी वादे और दावे तो कर रहे हैं लेकिन सभी दलों के नेता और कार्यकर्ता अपनी पार्टी को मजबूती देने और उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए जी जान से जुटे हैं।लेकिन सच यह भी है कि आपसी खींचतान और व्यक्तिगत स्वार्थ, अपनो को उठाने और मज़बूत को गिराने के कुत्सित प्रयास ने गठबंधन के प्रति जनता में नकारात्मक सोच उत्पन्न कर दिया है। खास कर बिहार की राजनीति में कन्हैया और पप्पू यादव प्रकरण में कांग्रेस की राजद के सामने समर्पण ।इस नकारत्मक प्रभाव का असर सिर्फ बिहार ही नही झारखंड में पड़ा है ईस गठबंधन का राह मुशिकल हो गया है।

इस बीच लोकसभा चुनाव से पहले झारखंड को लेकर हुए कुछ मीडिया हाउस के सर्वे में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं. सर्वे के मुताबिक एनडीए का प्रदर्शन शानदार रहने वाला है।

लोकसभा चुनाव से पहले हुए इस सर्वे में झारखंड में एनडीए के लिए खुशखबरी है। प्रदेश में एनडीए क्लीन स्वीप करता हुआ नजर आ रहा है। झारखंड में लोकसभा की कुल 14 सीटें हैं

सर्वे के अनुसार झारखंड में NDA को मिलेगी कितनी सीटें?

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले झारखंड को लेकर एक सर्वे किया गया है। उस सर्वे को हम मान ले तो उसके मुताबिक झारखंड में एनडीए लगभग क्लीन स्पीप करता हुए दिख रहा है।

सर्वे में जारी आंकड़ों के मुताबिक झारखंड में एनडीए को 13-14 सीटों पर जीत हासिल हो सकती है. वहीं, इस सर्वे के मुताबिक 'इंडिया' गठबंधन को फायदा होता नहीं दिख रहा है। झारखंड में 'इंडिया' गठबंधन के सहयोगियों को एक भी सीट पर जीत मिलती नजर नहीं आ रही है. वहीं, अन्य दलों के खाते में भी कोई सीट जाती नहीं दिख रही है।

साल 2019 चुनाव में पार्टियों की स्थिति?

झारखंड में लोकसभा की कुल 14 सीटों पर 4 चरणों में वोट डाले जाएंगे. झारखंड में 13 मई से लेकर 1 जून तक चुनाव कराए जाएंगे। राज्य में पहले चरण की वोटिंग 13 मई को होगी. पिछली बार यानी साल 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी-आजसू अलायंस ने शानदार प्रदर्शन किया था। बीजेपी-आजसू गठबंधन ने राज्य की 12 सीटों पर शानदार सफलता हासिल की थी। कांग्रेस और जेएमएम के खाते में 1-1 सीट गई थी।

Jharkhand

Apr 05 2024, 10:30

झारखंड की बेटी एंजेल मरीना तिर्की को फिलीपींस में मिला आनरेरी क्वीन-2024 का सम्मान

झारखंड डेस्क

झारखंड में जन्मी और लगातार

सात बार राष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता की राज्य विजेता और तीन बार अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता विजेता रही झारखंड की बेटी एंजेल मरीना तिर्की को फिलीपींस में आनरेरी क्वीन-2024 का सम्मान मिला।

 वह फिलीपींस में क्वीन ऑफ इंटरनेशनल टूरिज्म 2024 के लिए अंतरराष्ट्रीय जूरी पैनल के रूप में भी शामिल हुई। पिछले साल एंजेल इस टाइटल की विजेता भी रही थी। इस आयोजन के क्रम में उन्हें अलकेन्टारा फिलीपींस की मेयर रिजा पामोराडा से मिलने का अवसर मिला।

एंजेल जी-20 के लिए मास्टर ऑफ को-ऑर्डिनेटर के रूप में कार्य की है। हॉकी महिला टीम के लिए मास्टर ऑफ को-ऑर्डिनेटर के रूप में भी कार्य कर चुकी है।

अब वह राज्य के सभी युवाओं के साथ काम करने की सोच रही हैं। कई नीतियों के साथ वह राज्य का प्रतिनिधित्व करना चाहती हैं। एंजेल का गृह नगर रांची, झारखंड है। उनके पिता सेवानिवृत्त सैनिक और मां गृहिणी है।

Jharkhand

Apr 05 2024, 09:14

गिरिडीह लोकसभा चुनाव 2024:इस बार तीन कुर्मी उमीदवार किसका होगा उद्धार..? जाने गिरिडीह लोकसभा का हाल,समीकरण और इतिहास!

विनोद आनंद

इस बार गिरिडीह सीट पर सबकी निगाहे टिकी हुई है।एक साथ तीन कुर्मी उमीदवार मैदान में हैं जो एक दूसरे को शिकस्त देने का दावा कर रहे हैं। अब देखना ये है कि कौन किसके वोट की सेंधमारी कर रहे हैं और कौन किस पर भारी पर रहे हैं।

यू तो वर्तमान सांसद बीजेपी एलाइंस आजसू के चंद्रप्रकाश चौधरी हैं जो कुर्मी जाति से हैं। ये गिरिडीह सीट पर 2019 में चुनाव जीत चुके है।लेकिन इसके पूर्व भी गिरिडीह लोकसभा 2009 और 2014 भाजपा के खाते में गया और यहां से रविन्द्र पांडेय सांसद रहे। अब 2024 के महासंग्राम में जीत का ताज किसके सिर सजेगा, फिलहाल यह जनता तय करेगी। क्योंकि इस बार चंद्रप्रकाश चौधरी आजसू से फिर उम्मीदवार हैं।जेएमएम ने टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो को उतारा है, जिसे भी मजबूत जनाधार वाला नेता माना जाता है।साथ हीं छात्र आंदोलन और भाषा आंदोलन से अस्तित्व में आये जयराम महतो ने भी गिरिडीह लोक सभा में ताल ठोंक दिया है।हालांकि ये बिल्कुल नए खिलाड़ी हैं अपने सभाओं में भीड़ भी जुटा लेते हैं।लेकिन इस भीड़ को वोट में तब्दील कर पाते या नही यह तो समय बायतायेगा।फिलहाल यह बताया जा रहा है कि इस लोकसभा सीट पर ये ताज खुद झपटने में कामयाब रहते हैं या किसको जिताने में सहायक बनते हैं।राजनीतिक समीक्षकों की नज़र इसी पर है।फिलहाल हम किसी निष्कर्ष पर निकले उस से पहले गिरिडीह लोकसभा सीट का वोट के जातीय समीकरण, उसका प्रतिशत,और अब तक जीत का क्या इतिहास रहा इस पर एक नज़र डालते हैं।

गिरिडीह लोकसभा: समीकरण और इतिहास...


झारखंड की गिरिडीह पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का कब्जा है। 2019 के लोकसभा चुनाव में इस सीट पर सुदेश महतो की पार्टी ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) के चंद्रप्रकाश चौधरी ने जीत का परचम लहराया था। इस सीट पर भाजपा के रवींद्र कुमार पांडे सबसे ज्यादा छह बार सांसद रहे हैं। झारखंड राज्य के गठन होने के बाद से इस सीट पर भाजपा और झामुमो के बीच टक्कर होती रही है।

अलग राज्य का दर्जा मिलने के बाद पहली बार 2004 में यहां लोकसभा चुनाव हुआ था। इसमें झारखंड मुक्ति मोर्चा के टेकलाल महतो ने जीत दर्ज की थी। टेकलाल ने चार बार के सांसद रवींद्र पांडेय को लगभग डेढ़ लाख मतों से शिकस्त दी थी।

इस सीट का क्या रहा राजनीतिक इतिहास


गिरिडीह लोकसभा सीट पर 1952 में पहली बार चुनाव हुआ था। यहां से कांग्रेस के नागेश्वर प्रसाद सिन्हा सांसद चुने गए थे। 1957 में काजी एसए मतीन छोटा नागपुर संथाल परगना जनता पार्टी से जीत दर्ज किए। वहीं 1962 में बटेश्वर सिंह निर्दल सांसद बने। 1967 में कांग्रेस के इम्तेयाज़ अहमद और 1971 में चपलेंदु भट्टाचार्य लोकसभा पहुंचे। 1977 में जनता पार्टी के रामदास सिंह ने इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया।

साल 1980 में कांग्रेस (आई) के उम्मीदवार बिंदेश्वरी दुबे ने जीत हासिल की। फिर 1984 में कांग्रेस से ही सरफराज अहमद सांसद चुने गए। 1989 में एक बार के सांसद रह चुके रामदास सिंह के भाजपा ने मैदान में उतारा और वह दोबारा सांसद बने। 1991 में झारखंड मुक्ति मोर्चा के बिनोद बिहारी महतो ने इस सीट पर कब्जा किया। हालांकि 1996, 1998 और 1999 में लगातार तीन बार भाजपा के रवीन्द्र कुमार पांडे ने जीत हासिल कर भगवा लहराया।

वहीं झारखंड राज्य बनने के बाद 2004 में टेक लाल महतो जीते और झारखंड मुक्ति मोर्चा फिर इस सीट पर काबिज हुई। इसके बाद 2009 और 2014 में रवीन्द्र कुमार पांडे ने भाजपा के टिकट पर जीत हासिल की। रवींद्र पांडे कुल छह बार यहां से सांसद रहे। वहीं 2019 के चुनाव में ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन के उम्मीदवार चन्द्र प्रकाश चौधरी जीतकर लोकसभा पहुंचे।

क्षेत्र और मतदाता


गिरिडीह लोकसभा सीट झारखंड के 14 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। इसमें बोकारो, धनबाद और गिरिडीह जिले का जिले का कुछ हिस्सा शामिल है। 2019 के चुनाव के अनुसार इस सीट के कुल मतदाता 16 लाख 88 हजार 854 थी।

एससी मतदाता – 1 लाख 90 हजार 841 (11.3%)

एसटी मतदाता – 2 लाख 58 हजार 395 (15.3 %)

मुस्लिम मतदाता – लगभग 2 लाख 86 हजार 800 (17%)

ग्रामीण मतदाता – 10 लाख 28 हजार 512 (60.9%)

शहरी मतदाता – 6 लाख 60 हजार 342 (39.1%)

वर्ष 2019 के लोकसभा चनाव परिणाम


विजेता – चन्द्र प्रकाश चौधरी (आजसू )

वोट मिले – 648,277

वोट (%) – 58.57

उपविजेता – जगरनाथ महतो (झारखंड मुक्ति मोर्चा)

वोट मिले – 3,99,930

वोट (%) – 36.13

अंतर 248347

2014 चुनाव का परिणाम


विजेता – रवीन्द्र कुमार पांडे (बीजेपी)

वोट मिले – 3,91,913

वोट (%) – 40.40

उपविजेता – जगरनाथ महतो (जेएमएम)

वोट मिले – 3,51,600

वोट (%) – 36.25

अंतर 40,313

संसद के सदस्य


1952 – नागेश्वर प्रसाद सिन्हा – कांग्रेस

1957 – काजी एसए मतीन –छोटा नागपुर संथाल परगना जनता पार्टी

1962 – बटेश्वर सिंह – निर्दल

1967 – इम्तेयाज़ अहमद – कांग्रेस

1971 – चपलेंदु भट्टाचार्य – कांग्रेस

1977 – रामदास सिंह – जनता पार्टी

1980 – बिंदेश्वरी दुबे – कांग्रेस (आई)

1984 – सरफराज अहमद – कांग्रेस

1989 – रामदास सिंह – भाजपा

1991 – बिनोद बिहारी महतो – झारखंड मुक्ति मोर्चा

1996 – रवीन्द्र कुमार पांडे – भाजपा

1998 – रवीन्द्र कुमार पांडे – भाजपा

1999 – रवीन्द्र कुमार पांडे – भाजपा

2004 – टेक लाल महतो – झारखंड मुक्ति मोर्चा

2009 – रवीन्द्र कुमार पांडे – भाजपा

2014 – रवीन्द्र कुमार पांडे – भाजपा

2019 – चन्द्र प्रकाश चौधरी – ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन

Jharkhand

Apr 04 2024, 20:07

झामुमो ने गिरिडीह से मथुरा और दुमका से नलिन सोरेन को प्रत्याशी किया घोषित

रांची , डेस्क : झामुमो ने अपने दो प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी. जिसमें

दुमका से नलिन सोरेन और गिरिडीह से मथुरा प्रसाद महतो चुनाव में प्रत्याशी होंगे. इसको लेकर झामुमो ने प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में जाने के लिए सूचित कर दिया है.

Jharkhand

Apr 04 2024, 12:52

चुनावी सरगर्मी के बीच धनबाद लोकसभा से थर्ड जेंडर सुनैना सिंह ने ताल ठोका,कहा वे जनता के हक के लिए लड़ेगी चुनाव

झारखंड डेस्क

कोयलांचल की राजधानी धनबाद में चुनावी सरगर्मी तेज हो गयी है. एक ओर जहां भाजपा अपने दबंग बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो को लोकसभा चुनाव का प्रत्याशी घोषित कर उनके लिए वोट मांग रही है. वहीं, इंडिया गठबंधन ने अब तक अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है. लेकिन चुनाव में थर्ड जेंडर की एंट्री ने सबको चौंका दिया है.

वर्तमान राजनीति में थर्ड जेंडर की भागीदारी शून्य है. जबकि एक समय ऐसा था, जब देश की पहली ट्रांसजेंडर विधायक और महापौर मध्य प्रदेश से निर्वाचित हुए थे. ट्रांसजेंडर कमला बुआ और शबनम मौसी के प्रतिनिधि बनने के बाद से ही देश में एक नई राजनीति परम्परा की शुरुआत हुई थी. 

इन दोनों ही ट्रांसजेंडर्स ने समाज को समता, समानता का संदेश दिया था. लेकिन, बदलते वक्त ने थर्ड जेंडर को राजनीति से बाहर कर दिया, मगर इस बार झारखंड के कोयलांचल में थर्ड जेंडर की चुनावी मैदान में दावेदारी ने इनके समाज मे जान फूंक दी है.

कोयलांचल के थर्ड जेंडर संघ की जिला अध्यक्ष सुनैना सिंह ने इस बार लोकसभा चुनाव में ताल ठोक दी है. कल तक जो सभी को दुआएं देने वाले हाथ उठाया करती थी, उसी हाथ को मजबूत करने के मकसद से ट्रांसजेंडर समाज अपनी अध्यक्ष सुनैना सिंह राजपूत के लिए वोट मांग रहा है. 

सुनैना ने ग्रेजुएशन पी के राय मेमोरियल कॉलेज से की, उनका पालन पोषण झारखंड ट्रांस जेंडर संघ के प्रदेश अध्य्क्ष छमछम देवी ने किया.

 बचपन से ही पढ़ाई-लिखाई और समाज सेवा में ज्यादा ध्यान देने वाली सुनैना किसी पहचान की मोहताज़ नहीं हैं. 

सुनैना कहती हैं कि जो धनबाद देश को ऊर्जा देता है, वह खुद अंधेरे मे है. यहां के लोगों को दिल्ली, मुंबई या दक्षिण जाने के लिए आज तक डायरेक्ट ट्रेन नहीं मिली, एयरपोर्ट और एम्स जैसे बड़े अस्पताल धनबाद से देवघर चले गए, पर जनप्रतिनिधि मौन रहे. इन्हीं मुद्दों को लेकर वह चुनावी मैदान मे उतर रही हैं. 

सुनैना सिंह के मुताबिक, आजादी के 75 साल बाद भी ट्रांस समुदाय के सदस्यों को कुछ नहीं मिला है. अपने परिवार के सदस्यों से वर्षों तक उपहास झेलने के बाद भी सुनैना अपने जैसे और मिडिल क्लास फैमिली के सपोर्ट से चुनावी मैदान में उतरने जा रही हैं.